Advertisement

महायज्ञ की सफलता के लिए महिला श्रद्धालुओं ने संभाला मोर्चा

जोर शोर से लक्ष्मी नारायण महायज्ञ सह हनुमत प्राण प्रतिष्ठा की तैयारी-अजय

जन जागरण के माध्यम से महायज्ञ के प्रचार प्रसार व सहयोग की अपील

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला के हद में बेरमो तथा गोमियां प्रखंड के सीमांकन पर स्थित कथारा चार नंबर में लक्ष्मी नारायण महायज्ञ सह हनुमत प्राण प्रतिष्ठा आगामी 30 जनवरी से 5 फरवरी तक आयोजित होना है।

महायज्ञ तैयारी को लेकर कथारा में दर्जनों तोरण द्वार, पंडाल, यज्ञशाला का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है। महायज्ञ की सफलता के लिए क्षेत्र की महिलाओं ने भी प्रचार-प्रसार के माध्यम से मोर्चा संभाल लिया है।

यज्ञ समिति के सचिव अजय कुमार सिंह के अनुसार जोर शोर से लक्ष्मी नारायण महायज्ञ सह हनुमत प्राण प्रतिष्ठा की तैयारी की जा रही है। वार्ड सदस्य आशा देवी ने कहा कि मानव जीवन में महायज्ञ का बहुत बड़ा महत्व है।

यह सौभाग्य हम लोगों के क्षेत्र में होने से विचारों तथा मन की शुद्धि से स्वच्छ समाज के लिए हम सब आगे बढ़ेंगे। पूर्व पंचायत समिति सदस्या संजयोती देवी के अनुसार पूरा कथारा क्षेत्र भक्ति के भाव में डूबा है। हम सभी ग्रामवासी तथा नगरवासी इस आयोजन में बढ़-चढ़कर अपनी सहभागिता का निर्वाह कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि धर्म और कर्म से हमारी संस्कृति की रक्षा होगी। हमारी संस्कृति ही मानव जीवन का मूल मंत्र है।

इस अवसर पर महायज्ञ के प्रचार वाहन में सवार होकर महिलाओं ने प्रचार-प्रसार एवं सहयोग के लिए भाग लिया। प्रचार वाहन की रवानगी मंदिर समिति के सचिव अजय कुमार सिंह, सहायक सचिव विजय यादव, वेदव्यास चौबे, अशोक यादव, उपाध्यक्ष बिरजा लाल ने किया। यहां महिलाओं में आशा देवी, संजयोती देवी, लखनी देवी, संजू देवी, बसंती देवी, चिरकुनिया देवी के साथ लालू महतो, छोटू कुमार सहित अन्य शामिल थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *