प्रहरी संवाददाता/तेनुघाट (बोकारो)। झारखंड के उच्च शिक्षा एवं तकनीकी सचिव राहुल पुरवार 20 जनवरी को गिरिडीह पहुंचे। यहां उन्होंने गांडेय विधायक और गिरिडीह विधायक के साथ जीबी डीसी बीबीसी वीसी (GB DC BBC VC) के लिए चयनित इंजिनियरिंग कॉलेज की जमीन का निरीक्षण किया।
झारखंड की राजधानी राँची से उच्च शिक्षा एवम तकनीकि सचिव राहुल पुरवार के साथ गांडेय विधायक डाॅ सरफराज अहमद और गिरिडीह सदर विधायक सुदिव्य कुमार सोनू के साथ गिरिडीह मुफस्सिल तथा गांडेय में प्रस्तावित इंजीनियरिंग कॉलेज के लिए स्थलों का निरीक्षण किया गया। साथ हीं महिला कॉलेज और गिरिडीह कॉलेज का भी निरिक्षण किया गया।

जानकारी के अनुसार उच्च शिक्षा एवं तकनीकी सचिव द्वारा गिरिडीह मुफस्सिल के बदगुंदा कला पंचायत, करहरबारी पंचायत के जरीडीह, गांडेय मे धर्मपुर मे स्थलों का निरिक्षण किया गया। साथ मे गिरिडीह जिला उपायुक्त, एसडीएम, अंचल अधिकारी, राँची से आए हुए अधिकारी गण एवं महिला कॉलेज और गिरिडीह कॉलेज के प्रिंसपल और शिक्षक गण, स्थानीय जनप्रतिनिधि गण और बुद्धिजीवी कार्यकर्ता गण उपस्थित थे।
![]()












Leave a Reply