Advertisement

कवि सह लेखक हरिवंश राय बच्चन एवं महाराणा प्रताप की पुण्यतिथि मनी

सिद्धार्थ पांडेय/जमशेदपुर (झारखंड)। पश्चिमी सिंहभूम जिला के हद में डीएवी पब्लिक स्कूल गुवा में 19 जनवरी को राष्ट्रीय स्तर के चर्चित कवि सह लेखक स्व हरिवंश राय बच्चन की पुण्यतिथि मनाई गई।

इस अवसर पर बच्चों की विशेष प्रार्थना सभा को संबोधित करते हुए स्कूल के प्राचार्य डॉ मनोज कुमार ने कहा कि हरिवंश राय बच्चन हिंदी भाषा के चर्चित कवि थे। ऐसा माना जाता है कि इनकी कविताओं ने भारतीय साहित्य में परिवर्तन किया था। इनकी शैली पूर्व कवियों से भिन्न थी, इसलिए इन्हें नयी सदी का रचियता कहा जाता हैं। प्राचार्य ने कहा कि इनकी रचनाओं ने भारत के काव्य में नयी धारा का संचार किया है।

इस अवसर पर यहां वीर महाराणा प्रताप की पुण्यतिथि भी मनाई गई। प्राचार्य ने बच्चों को बताया कि महाराणा प्रताप का नाम इतिहास में वीरता, शौर्य, त्याग, पराक्रम और दृढ प्रण के लिए अमर है। उन्होंने मुगल बादशहा अकबर की अधीनता स्वीकार नहीं की और कई सालों तक संघर्ष किया।

महाराणा प्रताप ने मुगलों को कईं बार युद्ध में भी हराया और पूरे मुगल साम्राज्य को घुटनो पर ला दिया था। प्राचार्य डॉ मनोज कुमार ने बच्चों को महाराणा प्रताप के जीवन से सिख लेते हुए राष्ट्र का सच्चा प्रहरी बनने को प्रेरित किया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *