रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने सचिन हलदे की ट्रॉफी देकर किया सम्मानित
प्रहरी संवाददाता/मुंबई। मुंबई प्रेस क्लब (एमपीसी )और ज़ी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज (ज़ील) द्वारा आयोजित ‘मुंबई मोमेंट्स 2023’ और ‘एक्सीलेंस इन फोटोग्राफी अवार्ड्स – 2023’ का आयोजन मुंबई प्रेस क्लब में संपन्न हुआ। बुधवार को संपन्न हुए इस खुशनुमा शाम में बतौर मुख्य अतिथि बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर और आलिया भट्ट मौजूद थे।
मुख्य अतिथियों के हाथों फोटो प्रदर्शनी का उद्घघाटन किया गया। मुंबई मोमेंट्स 2023 के लिए 65 में से चयनित 13 फोटो पत्रकारों को सम्मानित किया गया है। इनमें दैनिक दबंग दुनिया के जांबाज फोटो पत्रकार सचिन हलदे को रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।
मुंबई प्रेस क्लब (Mumbai Press Club) द्वारा आयोजित ‘मुंबई मोमेंट्स 2023’ और ‘एक्सीलेंस इन फोटोग्राफी अवार्ड्स – 2023’ में 2022 जनवरी से दिसंबर तक खींची गई 700 से अधिक तस्वीरों को तीन सदस्यीय जूरी के पास बेस्ट फोटो का निर्णय लेने के लिए भेजा गया था। निर्णायक मंडल द्वारा चुनई गई 700 में से 13 को प्राथमिकता दी गई।

सचिन हलदे की बेस्ट फोटोग्राफी, अवार्ड्स के लिए चुनी गई तस्वीर
इनमें दैनिक दबंग दुनिया के जांबाज फोटो पत्रकार सचिन हलदे की एक तस्वीर को निर्णायक मंडल बेस्ट फोटोग्राफी अवार्ड्स के लिए चुना था। उक्त तस्वीर को सचिन हलदे ने 30 जून 2022 को शपथ ग्रहण के दौरान राजभवन में खींची थी। इस तस्वीर में महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोशियारी, मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस मौजूद थे, और उप मुख्यमंत्री – राज्यपाल को कुछ इशारा कर रहे थे।
उस फोटोग्राफी के दौरान राजभवन के अन्य कर्मचारी भी मौजूद थे। उसी तस्वीर को निर्णायक मंडल ने अवार्ड्स के लिए चुना था। जिसकी चर्चा अब भी होती है, वह फोटो बहुत कुछ कहती है और उसी के आधार पर दैनिक दबंग दुनिया के फोटो पत्रकार सचिन हलदे को रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर मुंबई प्रेस क्लब के चेयरमैन गुरबीर सिंह, वाइस चेयरमैन समर खडस, सेक्रेटरी राजेश मैस्करेनहास और जेनरल सेक्रेटरी संतोष बने ने विजेता फोटो पत्रकारों को बधाई दी है। इसके बाद औपचारिक रूप से कैलेंडर जारी किया गया। विजेता फोटोग्राफरों को एक प्रमाण पत्र, ट्रॉफी और नकद पुरस्कार भी दिया गया।
![]()












Leave a Reply