Advertisement

राजाबेडा मे ढोरी क्षेत्र द्वारा नि:शुल्क मेगा हेल्थ कैंप एवं दवा वितरण का आयोजन

प्रहरी संवाददाता/फुसरो (बोकारो)। सीसीएल ढोरी क्षेत्र के अंतर्गत केंद्रीय अस्पताल ढोरी के सौजन्य से 18 जनवरी को बोकारो जिला के हद में राजाबेड़ा में नि:शुल्क मेगा हेल्थ कैंप एवं दवा वितरण का आयोजन किया गया।

जानकारी के अनुसार एनसीआरएपी के तहत निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन राजाबेडा स्थित पंचायत भवन में आयोजित किया गया। शिविर में आसपास के 108 रहिवासियों को डॉक्टर श्वेता शरण ने इलाज कर दवा दिया।

इस अवसर पर डाॅ श्वेता शरण ने उपस्थित ग्रामीणों से कहा कि इस मौसम में हमेशा गर्म कपड़े और पानी का सेवन करें। ठंड से बचने का हमेशा प्रयास करें। शिविर के सफल संचालन में चीफ फार्मासिस्ट राजेंद्र कुमार प्रताप, फार्मासिस्ट चंद्रकांत प्रसाद,आया सावित्री देवी, वार्ड बॉय गणेश तुरी, हेल्पर मोहम्मद अफरोज आलम का सराहनीय योगदान रहा।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *