Advertisement

स्टेडियम में सहायक अध्यापक संघ की मनाई गई 20वीं वर्षगांठ

आप बेहतर रिजल्ट दे हम आपको सम्मान देंगे-शिक्षा मंत्री

प्रहरी संवाददाता/बगोदर (गिरिडीह)। झारखंड प्रदेश सहायक अध्यापक संघ द्वारा बगोदर स्टेडियम में 14 जनवरी को संघ की 20वां स्थापना दिवस आयोजित किया गया।

इस अवसर पर सर्वप्रथम मुख्य अतिथियों द्वारा कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलित कर किया गया। संघ के अगुआ साथियों द्वारा मुख्य अतिथि राज्य के शिक्षा मंत्री जगन्नाथ महतो एवं विशिष्ट अतिथि बगोदर विधायक को पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया गया।

यहां अपने संबोधन में शिक्षा मंत्री महतो ने कहा कि आप बेहतर रिजल्ट दे, हम आपको बेहतर सम्मान देंगे। मंत्री ने कहा कि जिस प्रकार सहायक अध्यापक 90 प्रतिशत झारखंड के रहिवासी ही बहाल हुए हैं, ठीक उसी के तर्ज पर नए सिरे से पारा शिक्षकों की बहाली की जाएगी। कार्यक्रम में उपस्थित रसोईयों को आश्वासन देते हुए मंत्री ने कहा कि उनका 1000 मानदेय में वृद्धि की जाएगी।

बगोदर विधायक विनोद सिंह ने कहा कि सहायक अध्यापक झारखंड के स्थानीय युवा बहाल हुए है। इनकी मांगे कई वर्षों से जारी है। बीते 10 -15 वर्षों से उनकी मांग निरंतर जारी है। विधायक ने कहा कि जो युवा में बहाल हुए थे, आज वह प्रौढ़ होने के कगार पर हैं।

जो नियम बने उन्हें उनका पूरा लाभ मिले। ऐसा ना हो कि नियम बने लेकिन 2 या 4 साल ही उन्हें लाभ मिल पाए और वह रिटायर हो जाएं। उन्होंने मांग की कि मॉडल स्कूल को आवासीय विद्यालय प्रदान किया जाए, जिससे शिक्षा व्यवस्था दुरुस्त हो पाए।

इस अवसर पर रसोईया संघ ने शिक्षा मंत्री को ज्ञापन सौंपा। मौके पर संघ के प्रदेश संघ अध्यक्ष संजय दुबे, सिंटू सिंह, गिरिडीह जिला अध्यक्ष नारायण महतो, सुधीर प्रसाद, रंजीत टाइगर, झरी महतो, शत्रुघ्न प्रसाद मंडल, बंधन मातो, रामचंद्र महतो, सरवर खान आदि शिक्षक शिक्षिकाएं एवं रसोईया काफी संख्या में उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *