Advertisement

केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री व विधायक ने संयुक्त रूप से किया ट्रांमा सेंटर का उद्घघाटन

प्रहरी संवाददाता/बगोदर (गिरिडीह)। गिरिडीह जिला के हद में बगोदर स्थित सीएचसी केन्द्र में बहु प्रतिक्षित ट्रांमा सेंटर का का विधिवत उद्घघाटन 14 जनवरी को कोडरमा सांसद सह केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री तथा बगोदर विधायक ने फीता काटकर व शिला पट्ट का अनावरण कर किया। ट्रांमा सेंटर खुलने से क्षेत्र के रहिवासियों में हर्ष देखा जा रहा है।

बता दे कि राष्ट्रीय उच्च पथ (एनएचडब्ल्यू) दो में अटका से डुमरी से सटे सड़को में काफी दुर्घटनायें होती है। ऐसे में बेहतर इलाज के लिए घायलों को धनबाद और हजारीबाग भेजना संभव हो पाता था। ऐसी स्थिति में गंभीर रूप से घायल कई लोगो की जान अस्पताल पहुँचने से पहले हो जाती थी।

यहाँ ट्रांमा सेंटर खुलने से अब कई सुविधा बगोदर में ही उपलब्ध हो पायेगा। साथ ही सड़क दुर्घटना में घायलों को भी इलाज की व्यवस्था हो पायेगी। वहीं ट्रांमा सेंटर में एक्स-रे, रक्त संग्रह केन्द्र की भी शुरुआत की गई।

इसके पूर्व बगोदर प्रखंड सह आंचल परिसर में दिव्यांग जनों के लिए एक समारोह आयोजित कर कार्यक्रम के तहत कृत्रिम अंग भी वितरण किया गया, जिसमें सैकड़ो दिव्यांग जनों को लाभ दिया गया। जिसमें ट्राई साइकिल सहित कई यंत्र भी शामिल है।

कार्यक्रम के पुर्व प्रखंड मुख्यालय परिसर के बाहर स्वास्थ मेला का भी दीप प्रज्वलित कर संयुक्त रुप से शुभारम्भ किया गया। जिसमें स्वास्थ विभाग गिरिडीह के द्वारा कई स्टॉल लगाया गया था।

इस मौके पर जिप अध्यक्ष मुनिया देवी, सीएस गिरिडीह शिव प्रसाद मिश्रा, चिकित्सा प्रभारी विनय कुमार, एसडीएम कुंदन कुमार, जिला परिषद सदस्य दुर्गेश साहु, प्रखंड प्रमुख आशा राज, उप प्रमुख हरेन्द्र सिंह, बीडीओ मनोज कुमार गुप्ता, सांसद प्रतिनिधि दिनेश यादव, मुखिया खुशबु देवी, सावित्री देवी, प्रमिला देवी, तुलसी महतो सहित काफी संख्या में स्थानीय रहिवासी मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *