प्रहरी संवाददाता/विष्णुगढ़ (हजारीबाग)। जनता दल यूनाईटेड पार्टी के पिछड़ा प्रकोष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष दशरथ राय ने जदयू पूर्व अध्यक्ष शरद यादव के निधन पर शोक व्यक्त किया हैं।
शरद यादव के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए 13 जनवरी को राय ने कहा कि जदयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद यादव के निधन से देश की राजनीति ने एक महान समाजवादी तथा पिछड़ों के दमदार नेता खो दिया है। यह पार्टी परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने कहा कि दिवंगत यादव ने लोहिया एवं कर्पूरी ठाकुर के विचारों को इन्होंनें सरजमीं पर उतारा है। कहा कि आज देश की राजनीति में उनके जाने जो नुकसान हुआ है, उसे भर पाना असंभव है।
ज्ञात हक कि 75 वर्ष की उम्र में शरद यादव ने दिल्ली के फोर्टिस अस्पताल में 12 जनवरी की देर रात अंतिम सांस ली। तबियत खराब होने पर बीते 12 जनवरी की रात उन्हें बेहोशी की हालत में फोर्टिस अस्पताल लाया गया था। अस्पताल के डॉक्टर्स ने उन्हें जरूरी प्रोटोकॉल के बाद 10:19 में मृत घोषित कर दिया।
शरद यादव का जन्म 1 जुलाई 1947 को मध्यप्रदेश के होशंगाबाद के बंदाई गांव में हुआ था। छात्र राजनीति से लेकर राष्ट्रीय राजनीति तक उन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई। शरद यादव ने बिहार की राजनीति में भी बड़ा मुकाम हासिल किया।
शरद यादव ने मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और फिर बिहार में अपना राजनीतिक परचम लहराया था। उनके आकस्मिक निधन पर शोक व्यक्त करने वालों में पार्टी के वरिष्ट नेता राजेन्द्र मंड़ल, पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रखंड अध्यक्ष यूसुफ अन्सारी, जिला उपाध्यक्ष रामलाल सोरेन, युवा जिला सचिव नीलकंठ तुरी, सुरेश हांसदा, प्रखंड अध्यक्ष देवनाथ महतो, जिला सचिव चमन स्वर्णकार, अनील कसेरा, जीतन किस्कू आदि दर्जनों कार्यकर्ता शामिल थे।
![]()












Leave a Reply