Advertisement

अंगवाली दक्षिणी में सोहराय पर जमकर थिरकी प्रखंड प्रमुख

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। पेटरवार प्रखंड के हद में अंगवाली दक्षिणी पंचायत के कई मुहल्लो में ग्रामीणों द्वारा 13 जनवरी को पारंपरिक तरीके से सोहराय पर्व मनाया गया। सोहराय पर्व पर यहां प्रखंड प्रमुख ग्रामीण महिलाओं के साथ सोहराय गीतों पर जमकर थिरकी।

जानकारी के अनुसार अंगवाली पंचायत के बारकेन्दुआ क्षेत्र के डुमरियाटांड़ में आयोजित कार्यक्रम में पेटरवार प्रखंड प्रमुख शारदा देवी बतौर मुख्य अतिथि शामिल थी।इनके साथ विशिष्ट अतिथि चलकरी उत्तरी पंचायत के पंचायत समिति सदस्य इंद्रजीत मंडल, अंगवाली उत्तरी पंचायत की पंसस बोबी देवी शामिल थीं।

अंगवाली दक्षिणी के पंसस जीतलाल सोरेन सहित मुहल्ले के ग्रामीणों ने अतिथियों का आवभगत की। मांदर की थाप पर उप मुखिया मोहन मुर्मू, किसुन करमाली, रामेश्वर सोरेन, जीतलाल सोरेन, नृत्य में सुरजमुनी देवी, चांदमुनि देवी, ममता कुमारी, दशमी कुमारी आदि ने साथ दिया। प्रमुख शारदा देवी ने अपने संबोधन में कहा कि बुजुर्गों के धरोहर पर्व-त्योहार को संभाल कर परंपरा को कायम रखना एक मिसाल है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *