Advertisement

देवीपुर ग्राउंड में पुलिस पत्रकार मैत्री मैच का आयोजन

प्रहरी संवाददाता/गोमियां (बोकारो)। देवीपुर में 13 जनवरी को खेले गये पुलिस पत्रकार मैत्री मैच में प्रशासन एकादश विजेता बना। प्रशासन एकादश ने यह जीत 44 रन से जीत लिया।

गोमियां प्रखंड के हद में होसिर पश्चिमी पंचायत के देवीपुर ग्राउंड में 13 जनवरी को आयोजित डब्ल्यू भैया मेमोरियल टी-10 क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मैच के पूर्व मैत्री मैच प्रशासन एकादश एवं पत्रकार एकादश के बीच खेला गया। जिसमें पत्रकार एकादश की टीम ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का निर्णय लिया।

पहले बैटिंग करते हुए प्रशासन एकादश की टीम ने निर्धारित सात ओवर में 132 रन बनाया। वहीं जवाबी पारी खेलते हुए पत्रकार एकादश की टीम 88 रन हीं बना सकी और प्रशासन एकादश की टीम 44 रन से विजयी हुई। विजेता व उप विजेता टीम के खिलाड़ियों को क्रिकेट टूर्नामेंट कमिटी द्वारा पारितोषिक का वितरण किया गया।

इस दौरान प्रशासन एकादश की टीम में कप्तान पुलिस इंस्पेक्टर सह बोकारो थर्मल थाना प्रभारी शैलेश चौहान के अलावा गोमियां थाना प्रभारी राजेश रंजन, तेनुघाट ओपी प्रभारी सुनील कुमार, कथारा ओपी प्रभारी प्रिंस कुमार सिंह, सार्जेंट मेजर रमेश मंडल, अवर निरीक्षक रमन यादव, प्रशांत कुमार, सिध्देश्वर महतो, गुलशन कुमार, आदि।

देवेश कुमार आदि शामिल थे। वहीं पत्रकार एकादश की ओर से टीम मैनेजर राजकुमार स्वर्णकार, कप्तान अंनत कुमार, संजय रवानी, प्रशांत सिन्हा, जितेंद्र अग्रवाल, बाबी राज, ओंकार नाथ मिश्रा, राजकुमार वर्मा, विशाल कुमार, दीपक पासवान, सुभाष रविदास, संजय कांदु, पंकज पांडेय, विजय साव आदि शामिल थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *