Advertisement

उपकारा के बंदिओं ने मनाया सोहराय पर्व

ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में तेनुघाट उपकारा के बंदियों के द्वारा सोहराय पर्व पूरे धूमधाम से मनाया गया।
बताते चलें कि, जेल में बंद बंदियों के द्वारा सोहराय पर्व को लेकर पूरा उत्साह रहा। इस अवसर पर नाच गान, ढोल बाजा के साथ बंदियों ने सोहराय पर्व मनाया।

इसकी जानकारी जब जेल अधीक्षक अनिमेष चौधरी एवं जेलर नीरज कुमार को मिली कि बंदीओं के द्वारा सोहराय पर्व मनाने की बात हो रही है तो उन्होंने भी बंदिओं को पूजा मनाने में सहयोग किया और उनका उत्साह बढ़ाया।

इस मौके पर विजय कुमार, सचिन कुमार, संदीप कुमार, आकाश कुमार, राजू कुमार सहित जेल के दर्जनाधिक बंदी मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *