Advertisement

सेवानिवृत्त कामगारों को उपहार देकर दी गई विदाई

प्रहरी संवाददाता/बोकारो। बोकारो जिला के हद में सीसीएल कथारा क्षेत्र के ज़ारंगडीह परियोजना में कार्यरत 3 कामगारों को स्थानीय प्रबंधन द्वारा सेवा निवृत्त होने पर उपहार तथा प्रमाण पत्र देकर विदाई दी गई। साथ ही उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई।

परियोजना पदाधिकारी कार्यालय कक्ष में 12 जनवरी को एक कार्यक्रम में जारंगडीह परियोजना के सेवानिवृत्त कर्मी आलम महतो, महाराज मेहरा तथा मरियम को सेवा निवृति पर पीओ द्वारा प्रमाण पत्र दिया गया। साथ ही उन्हें कंपनी द्वारा प्रदत्त चांदी का सिक्का तथा स्ट्रॉली बैग के अलावे शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।

मौके पर परियोजना पदाधिकारी परमानंद गुईन, कार्मिक प्रबंधक सुभाष चंद्र पासवान, वित्त प्रबंधक प्रवीण कुमार, पीओ के निजी सहायक संजीत कुमार सिन्हा, कार्यालय कर्मी गौड़ बाउरी, संजीत कुमार, योगेंद्र महतो आदि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *