Advertisement

क्षेत्रीय प्रबंधन ने गरीब जरूरतमंदों के बीच बांटे कंबल

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला के हद में जारंगडीह उत्तरी पंचायत स्थित पंचायत भवन परिसर में 12 जनवरी को क्षेत्र के दर्जनों जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया गया। कंबल वितरण सीसीएल सीएसआर मद से बांटे गए।

जानकारी के अनुसार सीसीएल कथारा क्षेत्र द्वारा हाड़ कंपानेवाली ठंड से निबटने के लिए लगातार प्रभावित क्षेत्र के गरीब गुरबो के बीच कंबल वितरण किया जा रहा है। जिससे इस ठंड से उन्हें बचाया जा सके। इस क्रम में अब तक आसपास के प्रभावित लगभग दर्जनभर ग्रामीण क्षेत्रों के सैकड़ों जरूरतमंद गरीब गुरबो के बीच कंबल का वितरण किया गया।

इसी क्रम में 12 जनवरी को सीसीएल कथारा क्षेत्रीय अधिकारी सीएसआर चंदन कुमार ने जारंगडीह उत्तरी पंचायत सचिवालय जाकर जरूरतमंदो के बीच 32 कंबल का वितरण किया। यहां मौके पर पंचायत की मुखिया फिरोज खातून, पंचायत समिति सदस्या अरुणा कुमारी, पूर्व मुखिया इम्तियाज अंसारी, वार्ड सदस्या पूजा मुर्मू, डोली देवी, आजसू नेता सचिन कुमार आदि ने कंबल वितरण में सहयोग किया।

मौके पर क्षेत्रीय अधिकारी सीएसआर चंदन कुमार ने बताया कि उनके द्वारा यहाँ गरीबों के बीच 50 कंबल वितरण के लिए उपलब्ध कराया गया था लेकिन 32 कंबल ही वितरण किया जा सका।

कंबल पाने वालों में मुख्य रूप से स्थानीय रहिवासी लता देवी, पूर्णिमा देवी, भुनेश्वर करमाली, विकलांग कारू डोम, अंजना देवी, तेतरी देवी, गंगा शर्मा, मुस्लिम अंसारी, गीता देवी, ममता देवी, इंदर राम, सरिता देवी, उषा खातून, सुदेश हाड़ी, शालिनी देवी, निरंजन सेन, गोविंद यादव, सुलोचना देवी आदि शामिल हैं।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *