Advertisement

बीडीए कॉलेज में मनाया गया स्वामी विवेकानंद जयंती सह राष्ट्रीय युवा दिवस

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। पेटरवार प्रखंड के हद में पिछरी स्थित बिन्देश्वरी दुबे आवासीय महाविद्यालय (बीडीए कॉलेज) में 12 जनवरी को एनएसएस इकाई द्वारा स्वामी विवेकानंद की जयंती राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया गया।

इस अवसर पर महाविद्यालय में प्रभारी प्राचार्य प्रोफेसर सच्चिदानन्द सिंह की अध्यक्षता में माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की गयी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित महाविद्यालय के शिक्षाविद् डॉ रवीन्द्र कुमार सिंह का भावपूर्ण वक्तव्य सुनने का अवसर सब को मिला।

यहां महाविद्यालय के कार्यक्रम पदाधिकारी के रूप में प्रो. दाऊद अंसारी ने आयोजन में योगदान दिया। धन्यवाद ज्ञापन प्रो. मुकुल कुमार पाठक द्वारा किया गया।

मौके पर डॉ महेश चन्द्र, प्रो. आशित कुमार घोषाल, प्रो. बिजय कुमार गुप्ता, डॉ. विनय कुमार सिंह, प्रो. आशीष कुमार, प्रो. विजय कुमार पांडेय, शफीक अहमद, प्रो. संध्या कुजूर, प्रो. सिकुंडा कुजूर, हर्षित वर्णवाल, सानू रजवार, तारकेश्वर रजवार, सुनील मिश्रा, सावित्री देवी आदि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *