Advertisement

इनमौसा कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किया कथारा का दौरा

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। इनमौसा के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष सह उप महासचिव सीसीएल विजय कुमार सिंह ने 12 जनवरी को बोकारो जिला के हद में सीसीएल कथारा क्षेत्र का दौरा किया। यहां इनमौसा पदाधिकारियों ने उनका भव्य स्वागत किया। उक्त जानकारी इनमौसा कथारा क्षेत्रीय सचिव बैजनाथ नायक ने दी।

नायक ने बताया कि इनमौसा कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं बीएन्डके क्षेत्र के क्षेत्रीय सचिव डी पी मौर्या का कथारा क्षेत्र में आगमन पर क्षेत्र के इनमौसा पदाधिकारियों द्वारा दोनों पदाधिकारियों का गुलदस्ता देकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर इनमौसा कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष सिंह ने संगठन को मजबूती प्रदान करने के संबंध में मार्गदर्शन किया। साथ हीं आने वाले दिनों में संगठन के भावी कार्यक्रमों के बारे में बताया।

उन्होंने पिछले दिनों सीसीएल मुख्यालय रांची में महाप्रबंधक कार्मिक एवं औद्योगिक संबंध के साथ हुई संगठन को लेकर वार्तालाप के बारे में जानकारी प्रवास में दी।

इनमौसा पदाधिकारियों के स्वागत कार्यक्रम में मुख्य रूप से कथारा क्षेत्रीय सचिव बैजनाथ नायक, अध्यक्ष अवधेश कुमार, उपाध्यक्ष नौशाद खान, कथारा कोलियरी सचिव बालेश्वर महतो, गोविंदपुर भूमिगत खदान के अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद मंडल, गोविंदपुर परियोजना फेस दो के सचिव धनंजय कुमार आदि मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *