Advertisement

झामुमो जिला कार्यालय में दिशोम गुरु का जन्मदिन मनाया गया

प्रहरी संवाददाता/तेनुघाट (बोकारो)। झामुमो जिला कार्यालय गिरिडीह में 11 जनवरी को झारखंड राजनीति के पितामाह, अलग राज्य आंदोलन के जनक, झामुमो के संस्थापक सह केंद्रीय अध्यक्ष दिशोम गुरु शिबू सोरेन का 79वां जन्मदिन मनाया गया।

कार्यक्रम में गिरिडीह विधायक सुदिव्य कुमार सोनू एवं झामुमो जिलाध्यक्ष सह बीस सूत्री कार्यक्रम जिला उपाध्यक्ष गिरीडीह संजय सिंह ने केक काटकर व गुरु जी के चित्र पर तिलक लगा कर कार्यकर्ताओ संग खुशियां मनाई। विधायक ने गरीबो के बीच कम्बल व मिठाई का भी वितरण किये।

इस अवसर पर विधायक सुदिव्य कुमार ने कहा कि गुरु जी के साथ राजनीति करते हुए यही सीखा है कि आम जन-मानस के कल्याण हेतु हर तरह से कार्य करना है। उन्होंने कहा कि झारखंड के मूलवासियों एवं आदिवासियों का सदियों से शोषण किया गया है।

अब झारखंड में झारखंडियों की सरकार है जो हर किसी का ख्याल रख रही है। गुरु जी के सपनो का झारखंड बन रहा है। बाबा दीर्घायु रहे और उनका साथ, उनका आशीर्वाद हम सभी पर बना रहे यही कामना है।

बीस सूत्री जिला उपाध्यक्ष संजय सिंह ने कहा कि दिशोम गुरु के दीर्घायु की कामना है। इनके बताए रास्तो पर चलकर ही अबुवा राज के सपनो को पूरा किया जा सकता है। गुरु जी हमलोगो का आदर्श सदैव बने रहे। ईश्वर से प्रार्थना है।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से अजित कुमार पप्पू, प्रमिला मेहरा, अभय सिंह, टुन्ना सिंह, दलील मंडल, राकेश सिंह रॉकी, प्रदोष कुमार, अजय कांत झा, सुमित कुमार, शोभा यादव, आज़ाद खान, मो. डब्लू, ओबेदुल्ला अंसारी, तस्लीम अंसारी, मो. नूर, मो. चाँद रशीद, मो. ज़ाकिर सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित हुए।

 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *