Advertisement

मुखिया की अध्यक्षता में जीपीडीपी ग्राम सभा का आयोजन

प्रहरी संवाददाता/विष्णुगढ़ (हजारीबाग)। विष्णुगढ़ प्रखंड के हद में चेडरा पंचायत के ग्राम चलंगा शिव मंदिर प्रांगण में मुखिया निर्मल कुमार की अध्यक्षता में संशोधित ग्राम पंचायत विकास योजना (जीपीडीपी) निर्माण हेतु ग्राम सभा की गई।

आयोजित ग्राम सभा में महत्वपूर्ण योजनाओं का चयन मुखिया कुमार की उपस्थिति में झारखंड सरकार के दिशा निर्देशानुसार की गई। जिसका उद्देश्य गांव के अंतिम व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचाना है।

मौके पर पंचायत समिति सदस्या मुन्नी देवी, पंचायत सेवक बैकुंठ दुबे, रोजगार सेवक अली, पंचायत स्वयंसेवक सुनील कुमार, वार्ड सदस्य ग्यास सिंह, रीता देवी, मोकीना, सच्चिदानंद सिंह, बाबू चंद राम, विनोद कुमार, रघु घटवार, चंपा देवी, रामदास राम, टोकन राम, गीता देवी इत्यादि गणमान्य ग्रामीण रहिवासी उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *