Advertisement

राष्ट्रीय युवा दिवस पर होगा स्वामी विवेकानंद मैराथन दौड़

धीरज शर्मा/विष्णुगढ़ (हजारीबाग)। समूचा देश प्रति वर्ष 12 जनवरी को स्वामी विवेकानंद की जयन्ती को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाता है। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी विष्णुगढ युवा मोर्चा संजय कुमार की अध्यक्षता में स्वामी विवेकानंद की 160वीं जयन्ती के अवसर पर स्वामी विवेकानंद मैराथन दौड़ का आयोजन किया जायेगा।

जानकारी के अनुसार विवेकानंद मैराथन दौड़ हजारीबाग जिला के हद में बिष्णुगढ़ प्लस टू हाई स्कूल ग्राउण्ड से इंटर कॉलेज तक करीब ढाई किलोमीटर की दौड़ 12 जनवरी को पूर्वाह्न 10 बजे आयोजित की जायेगी।

बताया जाता है कि मैराथन दौड़ में सम्मिलित होने के लिये कोई निर्धारित समय सीमा तय नही किया गया है। यह कार्यक्रम बिष्णुगढ़ के सभी ग्राम वासियों के लिए है। जो भी इस दौड़ में भाग लेना चाहते है वह ससमय तय स्थान पर पहुंचकर भाग ले सकते हैं।

स्वामी विवेकानंद मैराथन दौड़ कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजयुमों प्रदेश महामंत्री रूपेश सिन्हा उपस्थित रहेंगे और विजेता को पुरस्कृत करेंगे। भाजयुमों मंडल अध्यक्ष संजय कुमार ने राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर पूर्वी मंडल अध्यक्ष नारायण महतो, पश्चिमी मंडल अध्यक्ष किशोर कुमार मंडल एवं दोनों मंडलो के मंच मोर्चा के अध्यक्ष, सभी मोर्चा के पदाधिकारी, भाजपा कार्यकर्ताओ एवं ग्रामीणों को शामिल होने की अपील की।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *