प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में फुसरो स्थित डॉ रविंद्रउषा सिंह चेरिटेबल फाउंडेशन की संचालिका सह समाजसेवी डॉ उषा सिंह ने 11 जनवरी को गरीबों के बीच कंबल का वितरण किया।
इस अवसर पर समाजसेवी डॉ उषा सिंह ने झामुमो सुप्रीमो व् राज्यसभा सांसद शिबू सोरेन तथा झारखंड के प्रथम मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी के जन्मदिन पर केक काटे।
बोकारो जिला के हद में जरीडीह प्रखंड के आदिवासी बहुल गांव बेलडीह/बेलटांड़ में झामुमो केंद्रीय अध्यक्ष सह दिशोम गुरु शिबू सोरेन एवं भाजपा के वरीय नेता सह सूबे के प्रथम सीएम बाबूलाल मरांडी के जन्मदिन के मौके पर समाजसेवी ने गरीब महिलाएं, बुजुर्गों एवं बच्चों के बीच शॉल, कंबल आदि वितरण किए।
इस अवसर पर सर्वप्रथम समाजसेवी डॉ उषा ने केक काटकर दोनो नेताओं के जन्मदिन मना कर उन्हे ढेर सारी शुभकामनाएं दी और खुशियों का इजहार किया।
मौके पर भाजपा आदिवासी मोर्चा के गोविंद टुडू, जितेंद्र नारायण मुर्मू, मुखिया भोला जी, नगर परिषद सदस्य उर्मिला देवी, लक्ष्मण मिश्रा, अभय विश्वकर्मा, रंजन सिंह, रंजीत साव, जवाहर शाह आदि गणमान्य उपस्थित थे।
![]()












Leave a Reply