Advertisement

प्रबंधन ने किया छह डंपर ऑपरेटरों का तबादला

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला के हद में सीसीएल कथारा क्षेत्रीय प्रबंधन ने छह डंपर ऑपरेटरों का तबादला जारंगडीह परियोजना से कथारा कोलियरी कर दिया है। इससे संबंधित कार्यालय आदेश प्रबंधन द्वारा बीते 10 जनवरी को जारी किया गया है।

जानकारी के अनुसार सीसीएल कथारा क्षेत्र के हद में जारंगडीह कोलियरी से छह डंपर ऑपरेटरों का तबादला क्षेत्र के कथारा कोलियरी कर दिया गया है।

इस संबंध में जारंगडीह परियोजना के उप कार्मिक प्रबंधक द्वारा कार्यालय पत्रांक संख्या-PO(JRD)/PERS/Tranfer/2023-2448 आदेश जारी किया गया है। जिसकी प्रतिलिपि क्षेत्र के एसओपी, परियोजना पदाधिकारी कथारा एवं जारंगडीह कोलियरी, खान प्रबंधक जारंगडीह, ऑपरेशन प्रभारी सहित संबंधित अधिकारियों एवं विभाग को प्रेषित की गई है। सभी ऑपरेटरों को भेजे गए जगहों पर अविलंब योगदान देने को कहा गया है।

जानकारी के अनुसार जारंगडीह परियोजना से तबादला किये गए ऑपरेटरों में क्रमशः वासुदेव मंडल, भीम नारायण मंडल, जाहिद आलम, राकेश कुमार सिंह, तामेश्वर पटवा एवं मो यूसुफ का नाम शामिल है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *