Advertisement

केंद्रीय कमेटी के आह्वान पर सीटू ने मनाया झंडोत्तोलन दिवस

विजय कुमार साव/गोमियां (बोकारो)। केंद्रीय कमेटी के आह्वान पर केंद्रीय श्रमिक संगठन सीटू द्वारा 10 जनवरी को जगह जगह झंडोत्तोलन दिवस मनाया गया। यह कार्यक्रम पूरे देश में एक साथ आयोजित की गई।

जानकारी के अनुसार कर्नाटक के बेंगलुरु में आगामी 18 से 22 जनवरी को होने वाले सीटू के 17वें अखिल भारतीय सम्मेलन के पूर्व सीटू की केंद्रीय कमेटी के आह्वान पर 10 जनवरी को बोकारो जिला के हद में गोमियां प्रखंड के स्वांग स्थित सीटू कार्यालय एवं आईएल स्थित इंडस्ट्रियल मजदूर यूनियन (सीटू) कार्यालय में सीटू का झंडा फहराया गया। यह कार्यक्रम आज पूरे देश में एक साथ आयोजित की गई है।

जानकारी के अनुसार स्वांग तथा आइईल में आयोजित झंडोत्तोलन कार्यक्रम में सीटू के राज्य उपाध्यक्ष रामचंद्र ठाकुर, जिला सचिव प्रदीप कुमार विश्वास ने कार्यक्रम की शुरुआत में रहिवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि आज पूरे देश के मजदूर वर्ग जब सीटू के प्रति अपनी आस्था व्यक्त कर रहे हैं, उस समय सीटू पूरे देश के सार्वजनिक उद्योग और देश के मेहनतकशों की रक्षा के लिए हमेशा संघर्ष के मैदान पर है।

उन्होंने कहा कि आज इसका ताजा उदाहरण कोयला उद्योग में 19 प्रतिशत एमजीबी के साथ 11वां वेतन समझौता संपन्न होना है। उन्होंने कहा कि आज देश के सार्वजनिक क्षेत्र की रक्षा, देश के मजदूरों की रक्षा, देश के किसानों की रक्षा और देश की रक्षा के लिए आगामी 5 अप्रैल को देश की राजधानी दिल्ली में किसान मजदूर रैली होने जा रही है।

दिल्ली में होने वाली रैली में बोकारो जिले से हजारों की संख्या में किसान मजदूर भाग लेंगे। कहा गया कि सीटू के नेतृत्व में होने वाली दिल्ली रैली में देश के मजदूर और उद्योग विरोधी केंद्र सरकार को उखाड़ फेंकने का आह्वान किया जाएगा।

कहा गया कि देश के सभी मेहनतकश आवाम की रक्षा के लिए सीटू हमेशा तत्पर रहा है। आने वाले दिनों में सीटू के प्रति देश के मजदूरों का जो विश्वास है और बढ़ेगा। इसी के साथ सीटू इस देश और सार्वजनिक उद्योग की रक्षा के लिए हमेशा तैयार रहेगी।

कार्यक्रम में सीटू नेता राकेश कुमार, गौतम राम, शंकर प्रजापति, सुगन यादव, शंकर यादव, बंगाली पासवान, राजकुमार मल्लाह, भोला स्वर्णकार, चमन प्रजापति, केसु कमार, देव श्याम, शनिचर ठाकुर, बिनोद यादव, दासों भोक्ता समेत दर्जनों समर्थक उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *