Advertisement

रहिवासियों ने बीओआई से प्रबंधक से एटीएम मशीन की मांग की

बैंक ऑफ इंडिया गुवा का एटीएम स्वचालित रूप से अविलंब शुरु होगी-सुदीप सिंकू

सिद्धार्थ पांडेय/जमशेदपुर (झारखंड)। इन दिनों पश्चिमी सिंहभूम जिला के हद में बैंक ऑफ इंडिया गुआ शाखा द्वारा संचालित एटीएम मशीन विगत 5 सालों से बंद है। एटीएम बंद रहने के कारण क्षेत्र के करीब 4000 खाताधारको के समक्ष पैसे निकासी की भीषण समस्या बनी हुई है।

बैंक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार एटीएम को पूर्ण रुपेण से बंद कर दिया गया है। देखा जा रहा है कि सेल गुआ चिकित्सालय के पूर्व आउटर में लगी एटीएम मशीन को निकाल कर इसका एटीएम स्थाई रूप से बंद कर दिया गया है।

क्षेत्र के रहिवासियों ने संबंधित समस्या को ले बैंक ऑफ इंडिया मुंबई मुख्यालय निदेशक एवं क्षेत्रीय जोनल कार्यालय जमशेदपुर प्रबंधक एवं बैंक ऑफ इंडिया गुआ को ध्यानाकृष्ट करते हुए पूर्व की तरह संचालित रहे बैंक ऑफ इंडिया (BOI) के एटीएम को चालू किए जाने की मांग की है। कहा गया है कि यहां के अधिकतर उपभोक्ता बैंक ऑफ इंडिया से ही जुड़े हुए हैं।

इसलिए उनकी परेशानियों को देखते हुए इसे पुनः चालू किया जाना चाहिए। कहा गया कि चिर वांछित मांग के बाद जहां एटीएम को चालू किया गया। वहीं एकाएक विगत पाँच सालो से एटीएम का बंद रहना रहिवासियों के लिए गंभीर परेशानी बन गई है।

इस संदर्भ में बीओआई गुवा शाखा के वरीय प्रबंधक सुदीप कुमार सिंकू ने बताया कि गुवा एटीएम को अविलंब चालू किया जाएगा। इसकी प्रक्रिया की शुरुआत बुनियादी तौर से शुरू कर दी गई है।
संभावना जताई जा रही है कि आने वाले छह माह के अंदर बैंक ऑफ इंडिया गुवा का एटीएम पूर्व निर्धारित स्थान पर स्वचालित रूप से कार्य करने लगेगी।

देखा जा रहा है कि सेल गुवा के मुख्य महाप्रबंधक विपीन कुमार गिरी द्वारा बैक ऑफ इंडिया मुंबई मुख्यालय निदेशक एवं क्षेत्रीय जोनल कार्यालय जमशेदपुर के वरीय प्रबंधक द्वारा मामले में निरंतर वार्ता जारी है। बहरहाल सेल गुवा प्रबंधन द्वारा कड़ी कार्रवाई करते हुए सेल गुवा के आउट डोर मेडिकल कैम्पस स्थित एटीएम के सामने स्थित अवैध सभी सब्जी दुकानों को पूरी तरीके से हटा दिया गया है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *