प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में सीएचसी पेटरवार के अधीनस्थ स्वास्थ्य उपकेंद्र अंगवाली में 6 जनवरी को स्वास्थ्य कर्मी सीएचओ, एएनएम के साथ सहिया एवं सहायिका साथी की मासिक बैठक आयोजित की गई।
बैठक में साप्ताहिक टीकाकरण, गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच, इलाज, उपकेंद्र में शुगर, बीपी सहित अन्य दैनिक मरीजों की जांच सुचारु रूप से हो, इसपर विचार विमर्श एवं गहनता से मंथन किया गया। मौके पर सीएचओ शीला कुमारी, एएनएम प्रतिभा कुमारी, सहिया साथी ज्योति कुमारी(खेतको), सहिया उषा देवी, किरण देवी, सुमित्रा देवी आदि उपस्थित थी।
![]()












Leave a Reply