Advertisement

गोविंदपुर उच्च विद्यालय का 26वां स्थापना दिवस समारोह मनाया गया

धीरज शर्मा/विष्णुगढ़ (हजारीबाग)। विष्णुगढ़ प्रखंड के हद में गोविंदपुर पंचायत में ग्राम सभा द्वारा संचालित गोविंदपुर उच्च विद्यालय में 6 जनवरी को विद्यालय का 26 वां स्थापना दिवस समारोह मनाया गया।

इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि विष्णुगढ़ प्रखंड उप प्रमुख सरयु साव द्वारा संयुक्त रूप से विद्यालय के प्रधानाध्यापक स्वर्गीय राजेश उपाध्याय एवं विद्यालय के पूर्व अध्यक्ष स्वर्गीय थानेश्वर महतो के प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित पुष्पमाला अर्पण कर किया गया। साथ ही उन्हें नमन कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया इस अवसर पर विधिवत कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

इस अवसर पर विद्यालय के छात्र -छात्राओं के बीच सांस्कृतिक नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमे सभी बच्चों ने बढ़-चढ़कर कार्यक्रम में भाग लिया, और अपने कला का प्रदर्शन किया। विद्यालय के शिक्षक द्वारा सभी विद्यार्थियों को शैक्षणिक किट देकर सम्मानित किया गया। शैक्षणिक किट मिलने पर बच्चों में उत्साह देखने को मिला।

मौके पर विद्यालय के अध्यक्ष सोमर महतो, सचिव तुलसी महतो, कोषाध्यक्ष अंतु पंडित, प्रधानाध्यपक बालेश्वर कुमार, उप मुखिया मूरत महतो, महेश महतो, सोनू कुमार साव, चुरामन महतो, सभी शिक्षक गण, छात्र -छात्राएं एवं काफी संख्या में ग्रमीण रहिवासी उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *