Advertisement

सावित्रीबाई फुले जयंती को अवकाश घोषित करें केंद्र सरकार-अजय मालाकार

प्रहरी संवाददाता/वैशाली (बिहार)। भारत की प्रथम शिक्षिका राष्ट्रमाता, नारी शिक्षा के जनक सावित्रीबाई फुले की 192वीं जयंती समारोह बड़े हर्षोल्लास के साथ माली मालाकार कल्याण समिति वैशाली जिला इकाई द्वारा मनाया गया।

वैशाली जिला के हद में महनार प्रखंड के लावापुर माली टोला में कार्यक्रम आयोजित की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष अरविंद कुमार भक्ता तथा मंच संचालन अशोक भगत के द्वारा किया गया।

इस अवसर पर जयंती समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में वैशाली के पूर्व सांसद रामाकिशोर सिंह एवं महनार विधायिका वीणा देवी की उपस्थित रही। विशिष्ट अतिथि बिहार प्रदेश माली मालाकार कल्याण समिति संस्थापक सदस्य प्रेम प्रकाश मालाकार एवं सदस्य,जेपी सेनानी अशोक आजाद उपस्थित थे।

आगत अतिथियों का स्वागत प्रखर युवा नेता अजय मालाकार, मनोज दिवाकर, लखेन्द्र भगत ने किया। इस अवसर पर सर्वप्रथम सावित्रीबाई फुले के तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित किया गया।

तत्पश्चात उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए वक्ताओं ने कहा कि सावित्रीबाई फुले ने अपना पूरा जीवन संघर्ष में व्यतीत किया और सामाजिक कुठाराघातों को बर्दाश्त करते हुए अपना पूरा जीवन समाज के प्रति समर्पित कर दिया। वक्ताओं ने कहा कि वर्ष 1848 में अपने पति ज्योति बाई फुले के साथ मिलकर प्रथम महिला विद्यालय खोला और नारियों के शिक्षा में क्रांतिकारी कदम उठाया।

उन्होंने छुआछूत का विरोध किया। महिलाओं की शिक्षा के लिए स्थानीय रहिवासियों को प्रेरित किया। मराठी भाषा में उन्होंने कविताओं की रचना की। 1873 में सत्य शोधक समाज की स्थापना की। अजय मालाकार ने जयंती पर पुरे देश में अवकाश घोषित करने की मांग केंद्र सरकार से की।

जयंती समारोह में अनिल भक्ता, सुनील भगत,सुधीर भगत, विधायक प्रतिनिधि सुरेंद्र राय, राजेंद्र भगत, विनय बिहारी, अशोक भगत(पूर्व मुखिया), गौतम बजाज, गौतम भक्ता, शिवप्रसाद भगत, महेंद्र भगत, रामबाबू भगत, संतोष भगत, राजीव भगत, राम मिलन अंशुमाली, जयमंगल भगत, मनोज मालाकार, मुन्ना मालाकार, दिनेश मालाकार (जिला अध्यक्ष समस्तीपुर), विनोद भगत, दुर्गा भगत, आदि।

गौतम मालाकार, दीपक कुमार, रेनू देवी पूर्व मुखिया फुलकुमारी देवी, वार्ड पार्षद विमला देवी, रिया कुमारी, अमर मालाकार, कमलेश कुमार (शिक्षक), अजय मालाकार, उपेंद्र भगत, पप्पू भगत, नरेश भगत, अजय भगत, अनिल भगत, हरि भगत, शिवनाथ भगत, राजकुमार भगत, देवेंद्र भगत, मुकेश मालाकार सहित सैकड़ों रहिवासी उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *