Advertisement

स्वांग क्रीड़ा स्थल में बेरमो डिविजन क्रिकेट लीग शुरू

प्रहरी संवाददाता/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में गोमियां प्रखंड के स्वांग स्थित नेहरू क्रीड़ा स्थल में 5 जनवरी को बेरमो डिविजन क्रिकेट लीग शुरूकिया गया।

बोकारो जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वाधान में बेरमो डिविजन क्रिकेट लीग का उद्घाटन मैच न्यू रॉयल क्रिकेट क्लब बनाम इनक्रिडीबल क्लब के बीच खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यू रॉयल क्लब ने निर्धारित 35 ओवर के खेल में 33.3 ओवर खेलकर सभी विकेट खोकर 186 रनों का लक्ष्य दिया।

जवाबी पारी में इनक्रिडीबल क्लब ने 28.4 ओवर खेलकर कुल 131 रन बनाकर ऑल आउट हो गयी। इस तरह पहले मैच में न्यू रॉयल क्लब 54 रनों से विजयी रहा।

मैच में निर्णायक की भूमिका सुरेंद्र राम, नारायण कुमार और ऋतु कुमारी ने निभाया। इससे पूर्व कार्यक्रम के मुख्य अथिति सीसीएल कथारा क्षेत्र के क्षेत्रीय अधिकारी सीएसआर चंदन कुमार व विशिष्ट अतिथि स्वांग उत्तरी पंचायत के मुखिया विनोद विश्वकर्मा, आदि।

हजारी पंचायत के पूर्व मुखिया चंद्रदीप पासवान, बचपन प्ले स्कूल के निदेशक बृजनंदन सिंह, संधीर सिंह, अशोक कुमार व पी डी वर्मन ने संयुक्त रूप से खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर क्रिकेट लीग मैच का शुभारंभ किया।

इस अवसर पर मुख्य रूप से महेश स्वर्णकार, देवनंदन मुंडा, विनोद राम, कल्टू, सुधीर, दुलारचंद, भोला, राहुल, पवन, रंजीत, पिंटू, अनुज, मोनू आदि मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *