प्रहरी संवाददाता/बोकारो। बोकारो जिला के हद में नावाडीह ऊपर घाट के धुरंधर राजनीतिज्ञ व सामाजिक कार्यकर्ता, खेल प्रेमी तारकेश्वर महतो की 4 जनवरी कज अहले सुबह आकस्मिक निधन हो गया। खेल प्रेमी तारकेश्वर महतो के निधन की सूचना के बाद पुरे क्षेत्र में शोक व्याप्त है।
तारकेश्वर महतो के निधन पर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी बोकारो जिला प्रभारी सचिव गणेश प्रसाद महतो ने शोक व्यक्त किया है और उनके परिवार को दु:ख सहने का साहस प्रदान किया है। महतो ने बताया कि नावाडीह प्रखंड के हद में पिलपिलो निवासी स्व. तारकेश्वर महतो मृदु भाषी के साथ साथ धुरंधर राजनीतिज्ञ भी थे।
वे क्षेत्र में हवा का रुख देखकर राजनीति करते थे। उन्होंने कहा कि स्व. महतो की खासियत यह था कि वे खेल प्रेमी थे। उन्होंने अपने जीवन काल में अपने गांव पिलपिलो स्कूल मैदान में फुटबाल प्रतियोगिता का आयोजन कराते रहे हैं। स्व. महतो के प्रयास से यहां प्रतिवर्ष प्रतियोगिता आयोजित किया जाता रहा है।
इस अवसर पर शोक व्यक्त करने वालो में कॉमरेड गणेश प्रसाद महतो के अलावा कॉ नूनूचंद्र महतो, कॉ अनंत लाल महतो, मुखिया राजू महतो, महालाल महतो, अशोक कुमार महतो, जानकी महतो, अमरू महतो, मुकेश कुमार महतो, महिला नेत्री सुभद्रा कुमारी आदि शामिल थे।
217 total views, 2 views today