एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में सीसीएल केंद्रीय अस्पताल ढोरी के सौजन्य से एनसीआरएपी के तहत निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन 3 जनवरी को तारमी पंचायत भवन में आयोजित किया गया। शिविर में 65 लोगों को डॉक्टर आर एन झा ने इलाज कर दवा दिया।
इस अवसर पर अस्पताल के चिकित्सक डाॅ आर एन झा ने शिविर में उपस्थित ग्रामीणों से कहा कि इस मौसम में हमेशा गर्म कपड़े और पानी का सेवन करें। ठंड से बचने का हमेशा प्रयास करें।
शिविर का संचालन करने में चीफ फार्मासिस्ट आर के प्रताप, फार्मासिस्ट चंद्रकांत प्रसाद, आया सावित्री देवी, वार्ड बॉय गणेश तुरी, हेल्पर मोहम्मद अफरोज आलम का सराहनीय योगदान रहा।
![]()












Leave a Reply