Advertisement

सावित्री बाई फुले की जयंती पर उनके शिक्षा के क्षेत्र में योगदानों को याद किया गया

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में फुसरो बाजार फुल मंडी के समीप 3 जनवरी को भारत की पहली महिला शिक्षिका सावित्रीबाई ज्योतिराव फुले की जयंती माली मालाकार कल्याण समिति के लोगों ने मनाई।

इस अवसर पर उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। फुसरो नप अध्यक्ष राकेश कुमार सिंह ने उनके द्वारा किए गए कार्यों को याद किया। युवा व्यवसायी संघ फुसरो के राकेश मालाकार ने कहा कि फुले पहले बालिका विद्यालय की पहली प्रिंसिपल और पहले किसान स्कूल की संस्थापक थीं।

महात्मा ज्योतिराव को महाराष्ट्र और भारत में सामाजिक सुधार आंदोलन में महत्त्वपूर्ण व्यक्ति के रूप में माना जाता है। उनको महिलाओं और दलित जातियों को शिक्षित करने के प्रयासों के लिए जाना जाता है।

इस अवसर पर अग्रवाल महासभा के प्रदेश अध्यक्ष अनिल अग्रवाल, बीएमएस नेता रविंद्र कुमार मिश्रा, वार्ड पार्षद भरत वर्मा, श्रीकांत मिश्रा, फुसरो नप के पूर्व अध्यक्ष नीलकंठ रविदास, पूर्व उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार, पूर्व पार्षद सहोदरी देवी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष अर्चना सिंह, कांग्रेसी नेता श्यामल सरकार, आजसु के महेंद्र चौधरी, आदि।

भारतीय जनता युवा मोर्चा फुसरो नगर अध्यक्ष सुमित सिंह, सुशांत राईका, अनिल गुप्ता, सलिम जावेद, राजेश राम, पंकज कुमार आदर्श, दिलिप सिंह, नवीन महतो, विवेक पाठक आदि ने संबोधित किया। यहां मालाकार समाज के दर्जनों लोग मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *