Advertisement

हरिहरक्षेत्र सोनपुर की भूमि पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का भव्य स्वागत

अवध किशोर शर्मा/सोनपुर (सारण)। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का 3 जनवरी को सारण जिला के हद में हरिहरक्षेत्र सोनपुर की पावन भूमि पर भव्य स्वागत किया गया। शहीद महेश्वर चौक पर अमर शहीद महेश्वर सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद भाजपा अध्यक्ष नड्डा वैशाली के लिए प्रस्थान कर गए।

जानकारी के अनुसार विलंब से पहुंचने के कारण भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा सोनपुर के प्रसिद्ध बाबा हरिहरनाथ मंदिर का दर्शन कर पाने से वंचित रह गए, क्योंकि दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक मंदिर का पट बंद रहता है।

इससे पूर्व नड्डा का काफिला जेपी सेतु मार्ग से सोनपुर स्थित बजरंग चौक पर पहुंचा। सैकड़ों की संख्या में उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं ने गगनभेदी नारों एवं पुष्प- वर्षा के साथ उनका स्वागत किया। नड्डा के साथ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय जयसवाल, सारण के भाजपा सांसद व पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव प्रताप रूडी, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मंगल पांडेय, भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री शाहनवाज हुसैन सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद थे।

यहां भाजपा सारण जिलाध्यक्ष रामदयाल शर्मा, महाराजगंज के सांसद एवं पूर्व मंत्री जनार्दन सिंह सिग्रीवाल, पूर्व विधायक विनय कुमार सिंह, पूर्व मंत्री डॉ. महाचंद्र प्रसाद सिंह, जिला उपाध्यक्ष लालबाबू सिंह कुशवाहा, भाजपा नेता धनंजय सिंह के नेतृत्व में राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा का भव्य स्वागत किया गया।

बताया जाता है कि नड्डा के आगमन को लेकर 3 जनवरी की सुबह साढ़े आठ बजे से अपराह्न एक बजे तक भाजपा समर्थकों को सड़कों पर इंतजार करना पड़ा। राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा के स्वागत के लिए जेपी सेतु बजरंग चौक से बाबा हरिहरनाथ मंदिर जाने के रास्ते में जगह-जगह दर्जनों स्वागत, तोरण द्वार बनाए गए थे।

जहां बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं समर्थक हाथों में फूल-माला एवं भाजपा का झंडा लेकर उनकी आगवानी एवं स्वागत में खड़े थे। बाजे-गाजे के साथ महिलाओं का भी बड़ा हुजूम सड़क पर स्वागत में जुटा दिखा।

बताया जाता है कि बजरंग चौक-हरिहरनाथ मंदिर मुख्य सड़क पर मही नदी किनारे सोनपुर में सतिहारा के पास सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं व ग्रामीणों की भीड़ समाजसेवी अमित सिंह उर्फ पिंकू सिंह, भाजपा के बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के जिला संयोजक वरिष्ठ नेता नरेश सिंह नरेशू, सबलपुर पश्चिमी के सरपंच राजेन्द्र सिंह, सर्वजीत सिंह, बबलू सिंह, वार्ड पार्षद प्रियांजली सिंह एवं टूटू सिंह, मदन सिंह, रमेश सिंह के नेतृत्व में डटे थे।

शहीद महेश्वर चौक पर भी दुर्गा स्थान एवं अमर शहीद महेश्वर सिंह की प्रतिमा स्थल पर बड़ी संख्या में भाजपा समर्थक जुटे थे। प्रतिमा स्थल को पुष्पों से सज्जित किया गया था। समाजसेवी ज्ञानेंद्र सिंह उर्फ टुनटुन की ओर से शहीद महेश्वर चौक पर नड्डा का भव्य स्वागत किया गया। यहां से वे सीधे गंडक नदी पार कर सड़क मार्ग से वैशाली की ओर कुच कर गये।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *