Advertisement

रसोईया के सेवानिवृति पर दी गयी स-सम्मान विदाई

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। पेटरवार प्रखंड के हद में राजकीय मध्य विद्यालय अंगवाली की रसोईया बासनी देवी को 60 वर्ष उम्र की आयु होने पर 3 जनवरी को विद्यालय की ओर से सम्मान पूर्वक विदाई दी गई।

इस अवसर पर स्थानीय पंचायत के मुखिया धर्मेंद्र कपरदार एवं प्रधानाध्यापक राधेकृष्ण रजवार ने उन्हें शॉल ओढ़ाकर एवं कई उपहार देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि विभागीय प्रावधान के तहत नियत समय पर सेवानिवृति एक सच्चाई है। इसे स्वीकार करना ही है।मौके पर विद्यालय के अन्य सहायक शिक्षक, प्रबंध समिति की महिला सदस्य एवं छात्र, छात्राएं उपस्थित थीं।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *