राष्ट्रीय अध्यक्ष 3 जनवरी की सुबह सोनपुर में बाबा हरिहरनाथ की करेंगे पूजा
अवध किशोर शर्मा/सोनपुर (सारण)। सारण जिला भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष रामदयाल शर्मा उर्फ गुरु जी ने भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ जेपी नड्डा के 3 जनवरी को सोनपुर आगमन को लेकर 2 जनवरी को कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के स्वागत की तैयारी पुरी कर ली गयी है। सभी पार्टी कार्यकर्ताओं को सुबह 9 बजे से पहले बजरंग चौक पर स्वागत करने के लिए एकत्रित होने का आह्वान किया गया है।
उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा सुबह 9 बजे जिला के हद में सोनपुर स्थित बाबा हरिहरनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे। उन्होंने कहा कि शहीद महेश्वर चौक पर वे अमर शहीद महेश्वर सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण भी करेंगे।
जिलाध्यक्ष गुरूजी ने 2 जनवरी को उपरोक्त जानकारी देते हुए बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के आगमन को लेकर बीते 31 दिसम्बर को सोनपुर में आयोजित बैठक में पार्टी कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों को इसके लिए जिम्मेवारी सौंपी जा चुकी है। इसके लिए भव्य स्वागत को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं व समर्थकों द्वारा तैयारी पूर्ण कर ली जा चुकी है।

उन्होंने बताया कि बाबा हरिहर नाथ सोनपुर में पूजा- अर्चना 9 बजे करने के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष वैशाली के लिए निकल जाएंगे, जहां पहले से उनका राजनीतिक कार्यक्रम तय है।
उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता बंधु नौ के पहले जेपी सेतु के निकट बजरंग चौक पर पहुँचकर उनका स्वागत करेगें। भाजपा के जिला उपाध्यक्ष लालबाबू कुशवाहा ने बताया कि सभी कार्यकर्ता सक्रिय हैं और स्वागत की तैयारी पूर्ण कर ली जा चुकी है।
![]()












Leave a Reply