Advertisement

सोनपुर में एचडीएफसी बैंक शाखा का उद्घघाटन

अवध किशोर शर्मा/सोनपुर (सारण)। सारण जिला के हद में सोनपुर स्थित रजिस्ट्री बाजार में 30 दिसंबर को एचडीएफसी बैंक शाखा का उद्धघाटन बैंक के जोनल हेड संदीप गौतम ने किया।

इस अवसर पर बैंक के जोनल हेड ने अपने उद्घघाटन भाषण में कहा कि सारण जिले में बैंक का यह पांचवां शाखा कार्यालय यहां खोला गया है। इस शाखा के खुलने से क्षेत्र के रहिवासियों को बैंक से संबंधित कार्यों के लिए काफी सुविधा मिलेगी।

इस मौके पर क्लस्टर हेड प्रदीप गोपाल कुमार, शाखा प्रबंधक अभिनय निशांत, उप शाखा प्रबंधक अमिताभ सिंह, कैशियर राहुल कुमार चौबे सहित अन्य कर्मी व गणमान्य रहिवासी मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *