Advertisement

झामुमो जिलाध्यक्ष ने अंगवाली में बांटे 30 कंबल

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। पेटरवार प्रखंड के हद में अंगवाली उत्तरी पंचायत में 30 दिसंबर को एक क्रिकेट टूर्नामेंट के उद्घाटन में आए झामुमो के जिलाध्यक्ष ने 30 कंबल का वितरण किया।

जानकारी के अनुसार झामुमो बोकारो जिलाध्यक्ष हीरालाल मांझी ने बढ़ते हुए ठंड की कहर को देखते हुए निजी मद से गांव की गरीब, असहाय महिलाओं के बीच 30 कंबल का वितरण किया। कंबल पाकर महिलाए काफी खुश दिख रही थीं। रहिवासियों ने जिलाध्यक्ष व जिला परिषद सदस्य अशोक मुर्मू की।

मौके पर उपरोक्त के अलावा झामुमो पेटरवार प्रखंड अध्यक्ष कृष्णा महतो, उपाध्यक्ष भुनेश्वर महली, सचिव ललन सोनी सहित काफी संख्या में पार्टी प्रतिनिधि व कार्यकर्तागण उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *