Advertisement

आदर्श डीएवी के 9वीं वर्षगाँठ पर बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत

प्रहरी संवाददाता/विष्णुगढ़ (हजारीबाग)। विष्णुगढ़ प्रखंड के हद में चेडरा पंचायत में स्थित आदर्श डीएवी पब्लिक स्कूल में बीते 28 दिसंबर को विद्यालय का 9वीं वर्षगाठ मनाया गया।

इस अवसर ल बतौर मुख्य अतिथि विष्णुगढ़ के प्रखंड विकास पदाधिकारी संजय कोंगारी समेत, वीरेन्द्र उपाध्याय, बीस सूत्री अध्यक्ष गिरजा साव, पूर्व जिप सदस्य यशोदा देवी, कृष्णा कुमार, राणा इकबाल, प्राचार्य दिग्विजय नारायण ने वर्षगांठ का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर की।

इस अवसर पर विद्यालय के बच्चों के कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रगीत वंदे मातरम के साथ बच्चो द्वारा सुंदर प्रस्तुति के साथ की गई। इसके पश्चात एलकेजी, यूकेजी के नन्हे बच्चो द्वारा वेलकम गीत पर नृत्य प्रस्तुति की, जिसने उपस्थित अभिभावकों का मन मोह लिया।

वर्षगाठ कार्यक्रम में सभी वर्ग के छात्रों द्वारा अलग-अलग नृत्य, भाषण का जोरदार प्रदर्शन किया गया। उपस्थित गणमान्य जनों ने बच्चो को उत्साहित करते हुए जमकर तालियां बजाई। तालियों की गड़गड़ाहट के बीच बच्चों ने पूरे हौसले एवं उमंग से कला का अदभुत प्रदर्शन किया।

इस मौके पर मुख्य रूप से बीस सूत्री अध्यक्ष गिरजा साव, जिप सदस्य शेख तैयब, विधायक प्रतिनिधि गुरु प्रसाद साव, पूर्व जिप सदस्य यसोदा देवी, पंसस मुन्नी देवी, विद्यालय प्रबंध समिति के कृष्णा कुमार, राणा इकबाल खान, आदि।

कैलाश कुमार, अरुण कुमार यादव, सागर कुमार, विद्यालय के प्राचार्य दिग्विजय नारायण, शिक्षक/शिक्षिका तृप्ति दास, आराधना कुमारी, राजेश कुमार समेत सैकड़ो की संख्या में अभिभावक कार्यक्रम में उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *