Advertisement

झामुमो उत्तासारा एवं दारिद पंचायत समिति का पुनर्गठन

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। झामुमो पेटरवार प्रखंड के उत्तासरा एवं दारिद पंचायत का पुनर्गठन 28 दिसंबर को प्रखंड अध्यक्ष कृष्णा महतो की अध्यक्षता में किया गया।

सभी नव निर्वाचित पदेन प्रतिनिधियों को झामुमो के जिला कोषाध्यक्ष सह जिप सदस्य अशोक मुर्मू, प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष मुकेश कुमार महतो, प्रखंड अध्यक्ष कृष्णा महतो, राधानाथ सोरेन, प्रकाश महतो आदि ने संयुक्त रूप से बधाई दिया।

जानकारी के अनुसार उत्तासरा पंचायत अध्यक्ष राजेन्द्र टूडू, सचिव बारजुन हेम्ब्रम, उपाध्यक्ष महावीर मांझी, कोषाध्यक्ष रामदास नायक, दारिद पंचायत अध्यक्ष सद्दाम हुसैन, सचिव बुधन रजवार, उपाध्यक्ष चेकलाल तुरी, मोबिन अंसारी, कोषाध्यक्ष हसमत रजा सहित दोनो पंचायतों की समिति में ग्यारह ग्यारह कार्यकारणी सदस्य बनाए गए हैं।

मौके पर दारिद पंचायत के मुखिया गोपाल मुंडा, मो असगर अंसारी, बीस सूत्री सदस्य अजित महतो, बाली रजवार, मो. हासिम, हसनुल अंसारी, मो. दुकतार अंसारी, परमेश्वर मांझी, रामजीत मांझी, बिजेंद्र तुरी, राजेन्द्र सोरेन, महिला मोर्चा अध्यक्ष पिंकी कुमारी के अलावे काफी संख्या में गणमान्य उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *