Advertisement

गुरु गोविंद सिंह के प्रकाश उत्सव समापन को लेकर निकाली गयी प्रभात फेरी

ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। सिखों के दसवें गुरु श्रीगुरु गोविंद सिंह जी महाराज के प्रकाश पर्व को लेकर गुरु सिंह सभा गिरिडीह द्वारा 5 दिनों तक प्रभातफेरी का आयोजन किया गया। जिसका समापन 28 दिसंबर को विधि सम्मत और परंपरागत तरीके से किया गया।

प्रभात फेरी के अंतिम दिन हर दिनों की तरह गिरिडीह पंजाबी मोहल्ला गुरुद्वारा से प्रभात फेरी निकाली गई। जो शहर के मुख्य चौक चौराहों मकतपुर, कालीबाड़ी, अग्रसेन चौक होते हुए मुख्य गुरुद्वारा पहुंची। जहां प्रभात फेरी का स्वागत परंपरागत तरीके से किया गया। इसके उपरांत शबद कीर्तन का भी आयोजन किया गया था। जिसका श्रद्धालुओं ने आनंद उठाया।

मौके पर श्रद्धालुओं के लिए गुरुद्वारा प्रबंधन की ओर से जलपान की व्यवस्था की गई थी। इस बाबत श्री गुरु सिंह सभा गिरिडीह के प्रधान सरदार गुणवंत सिंह मोंगिया ने बताया कि गुरु महाराज के जन्म दिवस को लेकर 24 दिसंबर से प्रभात फेरी का आयोजन किया जा रहा था।

जिसका समापन किया गया तथा 29 दिसंबर को पूरे हर्षोल्लास के साथ गुरु गोविंद सिंह महाराज जी का प्रकाश उत्सव गिरिडीह मुख्य गुरुद्वारे में मनाया जाएगा। जिसके तहत कीर्तन दरबार का आयोजन किया जाएगा तथा लंगर का भी आयोजन किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि 28 दिसंबर के कार्यक्रम के मौके पर गुरु सिंह सभा के सेक्रेटरी नरेंद्र सिंह शम्मी, त्रिलोचन सिंह, डॉ अमरजीत सिंह सलूजा, परमजीत सिंह दुआ, कुंवर जीत सिंह, हरमिंदर सिंह बग्गा, जगजीत सिंह बग्गा समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु गण मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *