Advertisement

कोलियरी मजदूर कांग्रेस को निबंधन मिलने से कामगारों में हर्ष

हमारी यूनियन मजदूरों के हित के लिए संकल्पित-अनिल

प्रहरी संवाददाता/फुसरो (बोकारो)। झारखंड द्वारा कोलियरी मजदूर कांग्रेस श्रमिक संघ का निबंधन मिलने पर सीसीएल जोन के अध्यक्ष अनिल कुमार सिंह के नेतृत्व मे कार्यकर्ताओं ने 27 दिसंबर को बोकारो जिला के हद में फुसरो मे एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर हर्ष मनाया।

इस अवसर पर श्रमिक नेता सिंह ने कहा कि हमारी यूनियन मजदूरों के हित के लिए संकल्पित है। उन्होंने कहा कि मजदूरों के शोषण और उत्पीड़न के खिलाफ यूनियन लगातार संघर्ष कर मजदूरों को मुख्यधारा में जोड़ने को प्रयासरत है।

हमारी यूनियन मजदूरों को आंदोलन के जरिए हक और अधिकार दिलाएगी। मौके पर प्रकाश कुमार, चंदन तिवार्था, अख्तर अंसारी, संजय रवानी, सूरज रवानी, दिलिप शर्मा, चुन्नू सिंह आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *