Advertisement

तेनुघाट प्रीमियर लीग के दोनों मैच में आर एस एकादश ने जीत दर्ज की

ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में तेनुघाट एक नंबर स्थित गोल्डन जुबली मैदान में चल रहे तेनुघाट प्रीमियर लीग मैच में 27 दिसंबर को खेले गए दो लीग मैच में आर एस एकादश ने जीत दर्ज की।

गोल्डेन जुबली मैदान में खेले गये पहले मैच में आर एस एकादश ने तेनुघाट एकादश को हराया। वहीं दूसरे मैच में भी आर एस एकादश ने विनोद एकादश को शिकस्त दी।

पहले मैच में तेनुघाट एकादश की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 88 रन बनाए। जवाबी पारी में आर एस एकादश ने राज के 24 गेंदों पर धुँआधार 44 रन और गोपाल के 11 गेंदों पर 23 रन के बाद तेनुघाट को सात विकेट से हराया। मैच के सर्वश्रेष्ट खिलाड़ी आर एस एकादश के राज को मिला।

वहीं दूसरे मैच में आर एस एकादश ने विनोद एकादश को 9 रनों से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए आर एस एकादश ने प्रियांशु के 28 रनो की बदोलत निर्धारित 10 ओवर में 81 रन बनाए। जवाबी पारी में विनोद एकादश की टीम 72 रन ही बना सकी। इस प्रकार आर एस एकादश ने 9 रनों से जीत दर्ज की।

इस मैच में प्रियांशु को मैच का सर्वश्रेष्ट खिलाड़ी घोषित किया गया। मैच में अम्पायर की भूमिका मोंटी कटरियार, पियुष कुमार, दीपक यादव और रोहित यादव, स्कोरर की भूमिका आकाश कुमार और आयुष राज तथा कमेंटटर की भूमिका रीसु झा और सौरभ सिंह ने निभाई।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *