Advertisement

विष्णुगढ़ प्रखंड उपमुखिया संघ का गठन, राहुल बने अध्यक्ष

धीरज शर्मा/विष्णुगढ़ (हजारीबाग)। विष्णुगढ़ प्रखंड के सभी पंचायतों के उप मुखिया की एक बैठक 27 दिसंबर को विष्णुगढ़ स्थित होटल अतिथि सत्कार के सभागार में आयोजित किया गया। अध्यक्षता बेड़ा हरियारा पंचायत के उप मुखिया राहुल कुमार गुप्ता ने की।

बैठक में विष्णुगढ़ प्रखंड उप मुखिया संघ का गठन करने का निर्णय लिया गया। जिसमें सर्वसम्मति से राहुल कुमार गुप्ता को अध्यक्ष, उपाध्यक्ष रीना देवी तथा अनुराग बर्मन, सचिव अब्दुल करीम, सह-सचिव इरफान अंसारी तथा कोषाध्यक्ष पूनम कुमारी का मनोनयन किया गया। इसके अलावा कार्यकारिणी सदस्यों में सुनील कुमार, बिनोद रजक, ललिता देवी, बाबूचंद हेम्ब्रम, दौलत महतो, प्रमिला देवी मनोनीत किए गए।

बैठक में कई मुद्दों को लेकर चर्चा की गई। सरकारी कार्यक्रमों समेत अन्य गतिविधियों में प्रखंड स्तरीय अधिकारियों द्वारा उप मुखिया की अनदेखी करने, पंचायतों में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ एकजुट होने का निर्णय लिया गया। बैठक में पंचायतों के विकास योजनाओं के क्रियान्यवन समेत सामाजिक उत्थान आदि कार्यों में सहयोग करने की बात कही गई।

उप मुखिया संघ द्वारा आगामी 11 जनवरी को जमुनियां डैम परिसर में बैठक सह वनभोज करने का निर्णय लिया गया। मौके पर हेमंत कुमार, अनिल टुडू, तुलसी कुमार महतो, सुनील कुमार, बिनोद कुमार, बिनोद रजक, अरविंद कुमार महतो समेत कई उप मुखिया एवं प्रतिनिधि मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *