प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) पेटरवार प्रखंड के खेतको एवं घरवाटांड़ पंचायत समिति का पुनर्गठन 27 दिसंबर को पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष की अध्यक्षता में किया गया। सभी नव निर्वाचित पदाधिकारियों को प्रखंड 20 सूत्री अध्यक्ष मुकेश कुमार महतो एवं प्रखंड अध्यक्ष कृष्णा महतो ने संयुक्त रूप से बधाई दी।
जानकारी के अनुसार नव निर्वाचित कमिटी में खेतकाे पंचायत अध्यक्ष सदाम हुसैन, सचिव परमेश्वर मांझी, उपाध्यक्ष वाशिम व इरफान, कोषाध्यक्ष मुख्तार अंसारी बनाये गये।

जबकि घारवाटांड़ पंचायत अध्यक्ष राजेंद्र नायक, सचिव मनोज कुमार यादव, उपाध्यक्ष बंशी नायक व विनय रविदास, कोषाध्यक्ष आनंद लाल मुर्मू आदि को बनाया गया। दोनो पंचायतों में ग्यारह ग्यारह कार्यकारणी सदस्य बनाए गए हैं।
मौके में पेटरवार प्रखंड 20 सूत्री अध्यक्ष मुकेश कुमार महतो, प्रखंड सचिव ललन सोनी, पूर्व केंद्रीय सदस्य नागेश्वर करमाली, महिला मोर्चा अध्यक्ष पिंकी कुमारी, प्रखंड उपाध्यक्ष आशिफ अंसारी, राजू परवेज, मुखिया प्रतिनिधि रामचंद्र यादव, पंचायत समिति सदस्य अख्तर अंसारी, फागू करमाली, 20 सूत्री सदस्य राजेंद्र नायक, दिलीप कुमार मुर्मू के अलावे सैकड़ो झामुमो समर्थक उपस्थित थे।
![]()












Leave a Reply