Advertisement

स्वास्थ्य उपकेंद्र में प्रसव के बाद जच्चा बच्चा दोनों स्वस्थ्य

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में सीएचसी पेटरवार के अधीनस्थ अंगवाली स्थित उप स्वास्थ्य केंद्र (एनएससी) में 27 दिसंबर को सुरक्षित प्रसव कराया गया। प्रसव के बाद जच्चा बच्चा दोनों स्वस्थ्य बताये जा रहे हैं।

जानकारी के अनुसार उक्त एनएससी के एएनएम प्रतिभा कुमारी के सफल प्रयास से एक गर्भवती महिला का प्रसव कराया गया। जच्चा महिला का नाम नफीसा खातून, पति इसराफिल अंसारी, जो कदम टोला की रहने वाली है। बच्चे का वजन 3.400 किग्रा बताया जाता है। इस कार्य में एएनएम का सहयोग सहिया सुमित्रा देवी ने किया। मौके पर महिला के घर वाले उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *