Advertisement

गुजरात में भाजपा की प्रचंड जीत पर निकाली गई विजय जुलूस

प्रहरी संवाददाता/तेनुघाट (बोकारो)। भारतीय जनता पार्टी गिरिडीह नगर एवं जिला कमिटी द्वारा गुजरात में प्रचंड जीत की खुशी में गिरिडीह नगर नेतृत्व ने टावर चौक के समीप प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी का आभार प्रकट किया गया। टावर चौक के समीप गिरिडीह भाजपाइयों के द्वारा आतिशबाजी एवं जनता के बीच मिठाई बांट कर नरेंद्र मोदी के नारों के साथ पूरा गिरिडीह शहर भगवामयी हो गया।

इस अवसर पर टावर चौक से होते हुए काली बाड़ी चौक विजय जुलूस के रूप में भाजपाई मोदी समर्थित नारों के साथ आगे बढ़ते रहे, हम गिरिडीह नगर की ओर से राष्ट्रीय नेतृत्व को धन्यवाद दिया गया।

मौके पर भाजपा गिरिडीह नगर अध्यक्ष हरमिंदर सिंह, नगर महामंत्री सिंकु सिन्हा, रंजीत सिंह, जिलाध्यक्ष महादेव दुबे, महामंत्री संदीप डगैच, बाबुल प्रसाद गुप्ता, दिनेश यादव, चुन्नू कांत, प्रोफेसर विनीता कुमारी, ज्योतिष शर्मा, समीर दीप, अजय पाठक, सुनील पासवान, दिलीप बर्मा, सुरेश साहू, राजीव सिन्हा, संजीत सिंह, पप्पू रंजन सिंहा समेत कई कार्यकर्ता एवं नेतागण मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *