ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। भाजपा नेत्री शालिनी वैश्कियार द्वारा बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर की पुण्यतिथि के अवसर पर बीते 6 दिसंबर की रात्रि पहर में ठंड में यत्र तत्र फ़ुटपाथ पर सोए ग़रीबों, मज़दूरों, रिक्शा/ठेला चालको एवं दिव्यांग जनों को शहर के विभिन्न चौक चौराहों पर चिन्हित कर उन्हें ठंड से राहत हेतु कम्बल वितरित किया गया।
इस अवसर पर भाजपा नेत्री द्वारा उनसे उनके स्वास्थ्य की जानकारी लेकर उन्हें ठंड से बचकर रहने का आग्रह किया गया। साथ ही ज़िला प्रशासन से अपील की कि ठंड के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए हर चौक चौराहे पर अलाव की व्यवस्था कर रहिवासियों को राहत दी जाय।
उन्होंने कहा कि गरीब और दलित वर्ग की स्थिति में सुधार लाने में बाबा साहेब अम्बेडकर का अहम योगदान रहा है। उन्होंने समाज से छूआछूत समेत कई प्रथाओं को खत्म करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।

बौद्ध धर्म के अनुयायियों का मानना है कि उनके बुद्ध गुरु भी डॉ अम्बेडकर की तरह ही सदाचारी थे। बौद्ध अनुयायियों के अनुसार डॉ अम्बेडकर भी अपने कार्यों से निर्वाण प्राप्त कर चुके हैं। इसलिए उनके पुण्यतिथि को महापरिनिर्वाण दिवस के रूप में मनाया जाता है और भारत के संविधान के रचयिता ऐसे महापुरुष को श्रद्धांजलि देने का ज़रूरतमंदों की सेवा से अच्छा और कोई तरीक़ा हो नहीं सकता।
भाजपा नेत्री ने बताया कि ऐसा प्रयास कुछ कुछ अंतराल पर उनके माध्यम से निरंतर किया जायेगा। इस नेक कार्य में उनके साथ संगीता बैसखियार, उत्कर्ष पांडेय, तान्या, युवराज, निलय बैसखियार, भीम सिंह आदि मौजूद थे।
![]()












Leave a Reply