Advertisement

बलकमक्का एवं डुबका में लिंग आधारित हिंसा के खिलाफ रैली

धीरज शर्मा/विष्णुगढ (हजारीबाग)। विष्णुगढ़ प्रखंड के हद में खरकी पंचायत के बलकमक्का एवं डुबका में संगठन झारखंड स्टेट लाईवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी के तत्वाधान में 7 दिसंबर को आजीविका सखी मंडल द्वारा रैली निकाली गयी। रैली लिंग आधारित हिंसा के खिलाफ अभियान को लेकर आयोजित की गई।

आयोजित रैली के माध्यम से लिंग आधारित हिंसा, घरेलू हिंसा, बाल उत्पीड़न एवं लैंगिक भेदभाव के विरुद्ध आवाज बुलंद की गई। रैली में उपस्थित वक्ताओं द्वारा कहा गया कि आदिवासी बहुल क्षेत्र की महिलाएँ अब हिंसा के खिलाफ जागरुक हो रही है। जेएसएलपीएस (JSLPS) के माध्यम से महिलाएं आत्मनिर्भर हो रही है।

मौके पर जेंडर सीआरपी भारती कुमारी, सीआरपी ईपी रीना रानी, समाज सेवक जीवाधन महतो, ग्राम संगठन डुबका के अध्यक्ष सचिव कोषाध्यक्ष के सक्रिय महिला विमला देवी, मनिषा देवी के अलावा प्रमिला देवी, अनिता देवी, सुरजी देवी, खुशबू देवी, धरमी दवी, आदि।

शुक्रमुनी देवी, सीता देवी, राजमुनी देवी, सुनिता देवी, लीलमुनी देवी, कुंती देवी, बड़की देवी, सुमित्रा, फुलमुनी, छुमू, शांति देवी, बड़की देवी, देवन्ती देवी, राशो देवी, सुनिता देवी इत्यादि महिलाएं एवं ग्रामीण रहिवासी उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *