Advertisement

सायन हॉस्पिटल में सत्यनारायण पूजा संपन्न

सेवानिवृत कर्मचारियों का सम्मान

मुश्ताक खान/मुंबई। हाल ही में सायन हॉस्पिटल के विधुत अभियंता विभाग में सत्यनारायण की पूजा का आयोजन किया गया था। पूजा समारोह में करीब 25 सेवानिवृत कर्मचारियों को शॉल और श्रीफल देकर स्वागत किया गया।

इस मौके पर कार्यक्रम के संचालक अध्यक्ष ललित पारकर ने बताया कि इस विभाग से सेवानिवृत सदस्यों को हम लोगों ने विशेष रूप से आमंत्रित किया था। इनमें मौजूदा समय से करीब 40 वर्ष पूर्व सेवानिवृत हुए रमेश जाधव को भी सम्मान किया गया, अब वे सेंचुरी बनाने वाले हैं।

खबर के मुताबिक करीब एक दशक से सायन हॉस्पिटल में ललित पारकर द्वारा इस विभाग में सत्यनारायण की पूजा का आयोजन किया जा रहा है। लेकिन कोविडकाल में बढ़ते संक्रमण के कारण सरकार की तरफ से सभी कार्यक्रमों पर पाबन्दी लगाई गई थी ,उन दिनों पूजा (Government) के कार्यक्रमों को स्थगित कर दिया गया था।

ललित पारकर ने बताया कि मेरे सहयोगी प्रवीण धनराले, चेतन पाटील और सूर्यकांत दिवाले के सहयोग से इस बार सत्यनारायण की पूजा भव्य का आयोजन किया गया। विभागीय पूजा में हॉस्पिटल (Hospital) के अधिकांश पदाधिकारी और कर्मचारियों ने (ब्रह्मा, विष्णु महेश) शंकर भगवन, माँ पर्वती, आदि।

भगवान गणेश और कृष्ण भगवान का दर्शन किया। दर्शन करने वाले सभी लोगों में प्रसाद वितरण किया गया। इस अवसर पर करीब 25 सेवानिवृत कर्मचारियों को शॉल और श्रीफल देकर सम्मानित किया गया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *