आगामी 22 जनवरी को सत्संग विहार में ठाकुर अनुकूल चंद का जन्मोत्सव मनाने की घोषणा
सिद्धार्थ पांडेय/जमशेदपुर (झारखंड)। पश्चिमी सिंहभूम जिला के हद में बोकना स्थित सत्संग बिहार में श्रीश्री ठाकुर अनुकूल चंद के अनुयायियों के सत्संग के लिए आगमन से हर्ष देखी गयी। इस अवसर पर आश्रम में दीक्षा समारोह का आयोजन किया गया।
सत्संग में चेतना शक्ति बढ़ाने, परमात्मा से सीधा संपर्क करने का ज्ञान दिया गया। दीक्षा समारोह के बाद सभी श्रद्धालु भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया।
यहां उपस्थित दर्जनों श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए सत्संगी ऋत्विक अमरनाथ ठाकुर ने कहा कि ठाकुर अनुकूल चंद्र के भाव को घर घर में पहुंचना जरूरी है। उनके भाव के अनुसार ही घर घर में भगवान श्रीराम रूपी धर्म की स्थापना करनी होगी तथा रावण रूपी अधर्म का नाश करना होगा। ऋत्विक ठाकुर ने कहा कि अदम्य उत्साह से काम करे। भावना के अनुसार श्रीराम ने सबको दर्शन दिया। जीवन नाथ के लिए है।
उन्होने अगले माह आगामी 22 जनवरी को बोकना सत्संग विहार में श्रीश्री ठाकुर अनुकूल चंद का जन्मोत्सव मनाने की घोषणा की। साथ ही कहा कि व्यवहार परिवर्तन से मनुष्य का भाव बदल सकता है। ईश्वर का नाम प्राप्ति मानव को करने के लिए ठाकुर जी पृथ्वी पर आए।

सत्संगी कपिलेश्वर दोगों ने मनुष्य का गंतव्य ईश्वर प्राप्ति व सत्संगी यजन एवं याजन का महत्व बताते हुए उसे अनुकरण करने के लिए प्रेरित किया। कहा कि ईश्वर के आदेश का पालन करने वाला एवं जन कल्याण के कार्य करने वाला व्यक्ति सदैव ईश्वर से जुड़ा रहता है। मनुष्य को मानव शरीर बहुत ही सौभाग्य से प्राप्त हुआ है। अतः मानव को जन कल्याण का कार्य करनी चाहिए।
मौके पर बोकना विहार मंदिर को सुसज्जित करने पर विचार किया गया। महिलाओं की उपस्थिति में कार्यक्रम में चार चाँद लग गया। महिलाओं ने ठाकुर अनुकुलकन्द के जीवन पर प्रकाश डाला तथा मंदिर के विकास में सहयोग का आश्वासन दिया। कार्यक्रम में रामचन्द्र दास, मनमोहन चौबे, मनोहर पुथाल, इन्द्रजीत गोप, रुपेश जयसवाल सहित दर्जनों श्रद्धालूगण उपस्थित थे।
![]()












Leave a Reply