Advertisement

मस्जिद लाइन स्थित एक घर में लगी आग, बाल बाल बचे परिजन

प्रहरी संवाददाता/जमशेदपुर (झारखंड)। पश्चिमी सिंहभूम जिला के हद में गुवा मस्जिद लाइन स्थित जागरण पात्रों के घर में 5 दिसंबर की सुबह 4 बजे अचानक घर में आग लग गई। अचानक घर से धुआं निकलता देख आसपास के रहिवासियों ने दरवाजा तोड़कर घर के अंदर घुसकर घर के सदस्यों को किसी तरह आग से बचाकर बाहर निकाला।

जानकारी के अनुसार उक्त घर में अचानक आग लगने के कारण घर में रखा सोफा सेट, पलंग, सीलिंग पंखा, गद्दा सहित अन्य कीमती सामग्री पूरी तरह जलकर खाक हो गया। घटना के संबंध में घर के लोगों ने बताया कि सभी घर में सो रहे थे। अचानक घर के ऊपर लगा बिजली के तार में शॉर्ट सर्किट से आग पकड़ लिया।

जब तक समझ पाते तब तक आग विकराल रूप धारण कर लिया था। स्थानीय रहिवासियों की मदद से घर में सोए सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। उसके बाद रहिवासियों ने बिजली विभाग को सूचित कर घर की बिजली को काटा गया।

ज्ञात हो कि, समय रहते आग पर काबू न पाया गया होता तो अगल-बगल घरों में भी आग की लपटें फैल जाता और बड़े पैमाने पर क्षति अवश्यभावी था। संयोगवश आसपास के रहिवासियों ने समझदारी दिखाते हुए आग पर काबू पा लिया। इस संबंध में अभी तक गुवा थाने को सूचित नहीं किया गया है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *