एस. पी. सक्सेना/पटना (बिहार)। बिहार की राजधानी पटना के गांधी मैदान के गांधी मूर्ति के समीप बीते 4 दिसम्बर को संध्या 4 बजे लोक पंच की दो नाटकों की प्रस्तुति की गई। नाट्य शिक्षक की बहाली एवं कातिल खेत। इस अवसर पर प्रस्तुत दोनों नाटको ने उपस्थित दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।
उक्त जानकारी देते हुए लोकप्रिय नाटक कातिल खेत के निर्देशक व् चर्चित कलाकार मनीष महीवाल ने कहा कि लोक पंच की नाटक कातिल खेत की प्रस्तुति 5 दिसम्बर से बिहार के अलग-अलग जिलों में किसान भाइयों के बीच मंचन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि 5 दिसम्बर को दलसिंहसराय और समस्तीपुर में इसकी भव्य प्रस्तुति की गयी। यहां उपस्थित दर्शकों ने उक्त नाटक को खूब सराहा।

महीवाल ने बताया कि 6 दिसम्बर को बिहार के समस्तीपुर और बेगूसराय मे उक्त नाटक प्रस्तुति करते हुए शिवहर के लिए प्रस्थान करेगी। इस तरह लोक पंच की प्रस्तुति कातिल खेत नाटक बिहार के अलग-अलग जिले में लगभग 50 प्रस्तुतियां करते हुए पटना पहुंचेगी।
यह नाटक जैविक खेती एवं किसान के समस्याओं से सीधे तौर पर जुड़ा है।
जानकारी के अनुसार प्रस्तुत नाटक कातिल खेत के प्रमुख कलाकारो में मनीष महिवाल, प्रियंका सिंह, बीना गुप्ता, गुलशन कुमार, कृष्ण यादव, अभिषेक राज, राम प्रवेश तथा अभिषेक बिहारी शामिल हैं।
इसके अलावा प्रस्तुत नाटक के लेखक इश्तियाक अहमद तथा निर्देशक स्वयं मनीष महिवाल हैं।
![]()












Leave a Reply