Advertisement

गुप्ता के जिलाध्यक्ष बनने पर बोकारो जिला उपाध्यक्ष ने जताया हर्ष

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। उमेश प्रसाद गुप्ता को कांग्रेस के बोकारो जिलाध्यक्ष बनने पर बोकारो जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष वरुण कुमार सिंह एवं उनके समर्थकों ने हर्ष व्यक्त किया है। जिला उपाध्यक्ष सिंह ने इसके लिए प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर का भी आभार जताया है।

इस संबंध में 5 दिसंबर को मीडिया से जिला उपाध्यक्ष सिंह ने कहा कि उमेश प्रसाद गुप्ता को अध्यक्ष बना कर प्रदेश अध्यक्ष ने अच्छा फैसला लिया है। इससे बोकारो जिला में कांग्रेस और मजबूती की ओर बढ़ेगी।

गुप्ता के जिलाध्यक्ष बनने पर हर्ष व्यक्त करनेवालो में सिंह के अलावा विकास कुमार सिंह, राजकुमार साहू, अर्जुन रविदास, मोहम्मद वकील अंसारी, रविंद्र कुमार पांडेय, हरिराम पांडेय, मोहम्मद हसनैन, आदि।

जोगेंद्र सोनार, अशोक ओझा, किशोर मंडल, राम बिहारी सिन्हा, ब्रजेश सिंह, अंजनी सिंह, रामचंद्र मंडल, राजीव सिंह, रिंटू सिंह, गौर बाउरी, उमाशंकर तिवारी, किशुन मंडल, कपिल देव यादव, रामेश्वर यादव, दिलशाद, सिकंदर आदि शामिल थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *